JOIN TELEGRAM CHANNEL

DRDO Scientist 'B' Notification June 2025 PDF: डीआरडीओ ने निकाली 152 पदों का विज्ञापन, जाने पूरी जानकारी

DRDO Scientist 'B' Notification June 2025 PDF: अगर आप देश की सेवा करना चाहते है अपना योगदान देना चाहते है तो रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन 152 पदों पर

DRDO Scientist 'B' Notification June 2025 PDF: डीआरडीओ ने निकाली 152 पदों का विज्ञापन, जाने पूरी जानकारी
DRDO Scientist B Notification 2025
DRDO Scientist 'B' Notification June 2025 PDF: अगर आप देश की सेवा करना चाहते है अपना योगदान देना चाहते है तो आपके लिये रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने वैज्ञानिक बी (Scientist 'B') पदों के लिये 152 पदों का नोटीफ़िकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती DRDO, ADA और मन्त्रालय के अन्य प्रतिष्ठानों जैसे WESEE, CME, AFMC, SCN, SCC, SCS आदि में की जायेगी। जिसमे DRDO में 127, ADA में 9 और अन्य प्रतिष्ठानों में 16 पद शामिल है।

DRDO Scientist 'B' Notification June 2025 PDF में कूल पद - 152 :

संगठन का नाम कुल पदों की संख्या
DRDO 127
ADA (बेंगलुरु) 9
अन्य रक्षा संस्थान (AFMC, CME, WESEE आदि) 16

DRDO Scientist B में कौन कर सकता है आवेदन ?

इस भर्ती में कौन कर सकता है आवेदन, योग्यता, गेट स्कोर और आयु सीमा के बारे पूरी जानकारी निम्नलिखित।

योग्यता :

  • BE / BTech या MSc (Physics / Chemistry / Maths आदि) प्रथम श्रेणी में हो।

GATE स्कोर :

  • 2023, 2024 या 2025 में वैध स्कोर होना चाहिये।

आयु सीमा (आवेदन की अंतिम तिथि तक):

  • UR / EWS वर्ग के लिये 35 वर्ष होना चाहिये।
  • OBC वर्ग के लिये 38 वर्ष होना चाहिये।
  • SC / ST वर्ग के लिये 40 वर्ष होना चाहिये।

विदेशी डिग्रीधारक :

  • विदेशी डीग्रीधारकों के लिये AIU (Association of Indian Universities) से समकक्षता प्रमाणपत्र ज़रूरी है।

रिक्त पदे 152 (विषयवार) :

विषय कुल पदों की संख्या
इलेक्ट्रॉनिक्स 40
मैकेनिकल 34
कंप्यूटर साइंस 34
इलेक्ट्रिकल 7
मेटलर्जिकल / मटेरियल 5
फिजिक्स 4
केमिस्ट्री 3
केमिकल इंजीनियरिंग 3
एयरोनॉटिकल / एयरोस्पेस 6
मैथमेटिक्स 3
सिविल 1
बायोमेडिकल 2
एंटोमोलॉजी (AFMC) 1
बायोस्टैटिस्टिक्स 1
क्लिनिकल साइकोलॉजी 1
मनोविज्ञान (SCN, SCC आदि) 7

भर्ती की चयन प्रक्रिया :

  1. GATE स्कोर आधारित शॉर्टलिस्टिंग (1:10 Ratio अनुपात में)
  2. व्यक्तिगत इंटरव्यू 
  3. GATE स्कोर 80% और इंटरव्यू 20% के संयुक्त अंक के आधार पर अंतिम चयन होगा।
  4. कटऑफ़ - इंटरव्यू में न्यूनतम 70% (UR), 60% (अन्य श्रेणियाँ) आवश्यक ।

वेतन और लाभ :

  • इस भर्ती में सैलरी पे लेवल 10 के अनुसार रुपये 56,000/- (बेसिक) होगा।
  • अनुमानित इन-हैंड सैलरी 1 लाख प्रति माह HRA और अन्य भत्तों सहित मिलेंगे।
  • भारत में कही भी, फ़ील्ड लोकेशन सेवा स्थान हो सकता है।

आवेदन प्रक्रिया (How To Apply Online) :

  1. आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे तो सबसे पहले RAC के अधिकारिक वेबसाईट https://rac.gov.in/  पर जाइये।
  2. "Candidate Login" पर क्लिक करे और नया पंजीकरण करे।
  3. आवश्यक विवरण भरे और दस्तावेज अपलोड करे।
  4. आवेदन शुल्क का भुगतान करे।
  5. आवेदन सबमिट करे और उसकी एक प्रत सुरक्षित रखे।

आवेदन शुल्क :

  • UR / OBC / EWS पुरुष उम्मीदवार के लिये 100/- रू. शुल्क होगा।
  • SC / ST / PWD महिला उम्मीदवार के लिये शुल्क माफ़ है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ :

चरण तिथि
आवेदन प्रारंभ 7 जून 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून 2025
इंटरव्यू की तिथि बाद में अधिसूचित की जाएगी

भर्ती का नोटीफ़िकेशन PDF :

महत्वपूर्ण निर्देश :

  • यदि आप वर्तमान में सरकारी / PSU संस्थान के कार्यरत है, तो NOC अनिवार्य है।
  • अंतिम वर्ष के क्षात्र भी आवेदन कर सकते है, पर अंतिम डिग्री 31 जुलाई 2025 तक उपलब्ध होनी चाहिये।

निष्कर्ष :

आगरा आप इस DRDO के भर्ती को करियर से ज़्यादा राष्ट्र की सेवा का एक बेहतरीन अवसर मानते है और ताड़ी तकनीक के क्षेत्र में समर्पित है और अपने इस ज्ञान को राष्ट्रीय सेवा में लगाना चाहते है तो ये सुनहरा मौक़ा न गवाये और अपना योगदान देने के लिये जल्द ही आवेदन करे।

एक टिप्पणी भेजें