JOIN TELEGRAM CHANNEL

NTPC CBT 1 Answer Key 2025: जल्द ही लाइव होगी आंसर की, आपत्ति दर्ज करने का शुल्क एवं अंतिम तिथि जाने

NTPC CBT 1 Answer Key 2025:Answer Key 1 जुलाई 2025 को शाम 6 बजे पब्लिश करने वाला है जो 6 जुलाई 2025 तक रात्रि 11.55 बजे तक उपलब्ध रहेगी।RRB

NTPC CBT 1 Answer Key 2025: जल्द ही लाइव होगी आंसर की, आपत्ति दर्ज करने का शुल्क एवं अंतिम तिथि जाने
NTPC CBT 1 Answer Key 2025
NTPC CBT 1 Answer Key 2025: अगर आपने भी RRB की NTPC CBT 1 परीक्षा दी है जो ग्रेजुएट स्तर पर थी जो 5 जून 2025 से 24 जून 2025 के बीच में आयोजित की गई थी, तो आपके लिए आज एक बड़ी ख़ुशख़बरी है। RRB ने NTPC CBT 1 जो (GRADUATE LEVEL) की परीक्षा थी उसकी Answer Key 1 जुलाई 2025 को शाम 6 बजे पब्लिश करने वाला है जो 6 जुलाई 2025 तक रात्रि 11.55 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

आपको टायर रहना है क्यूकी आज शाम 6 बजे Answer Key लाइव हो जाएगी इसे कैसे देखना एवं डाउनलोड करना है इसकी सभी डिटेल जानकारी आपको इस ब्लॉग में मिलेगी तो इस लेख को पूरा पढ़िए।

1 जुलाई से 6 जुलाई 2025 तक रहेगा Answer Key स्टेटस:

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी CEN No. 05/2024 के अधिसूचना के आधार पर NTPC CBT 1 परीक्षा की Answer Key की तिथि स्टेटस जारी कर दी गई है। 1 जुलाई 2025 को यह उत्तर कुंजी शाम 6 बजे RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हो जाएगी।

इसकी अंतिम तिथि 6 जुलाई 2025 रात्रि 11.55 बजे तक है तथा आपको कोई भी आपत्ति दर्ज करनी हो तो आप इसी तिथि तक दर्ज कर सकते है।

आपत्ति जमा शुल्क कितना होगा? जाने डिटेल:

आपको कोई भी आपत्ति दर्ज करनी हो तो आप 1 जुलाई से 6 जुलाई 2025 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते है। आपत्ति दर्ज कराने का शुल्क 50/- रू. प्रति प्रश्न होगा साथ ही बैंक सेवा शुल्क भी लागू होंगे। अगर आपने उठाई गई आपत्ति सही पाई जाती है तो ऐसे वैध आपत्तियों के ख़िलाफ़ भुगतान किया गया शुल्क लागू बैंक शुल्क कटौती के बाद अभ्यर्थी को वापस कर दिया जाएगा।

यह भुगतान उसी खाते में वापस किया जाएगा जिस भी खाते से आपने आपत्ति शुल्क का भुगतान किया गया था।

मार्किंग की जानकारी :

प्रत्येक सही उत्तर का आपको 1 अंक मिलेगा लेकिन अगर आपका उत्तर ग़लत है तो -1/3 की कटौती की जाएगी। अगर आप किसी प्रश्न का उत्तर ही नहीं देते है तो कोई भी निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।

Answer Key को डाउनलोड करने की प्रोसेस जाने:

  1. RRB की ज़ोनल/ केंद्रीय वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in/ पर जाये।
  2. उसके बाद CEN No. 05/2024 (NTPC - Graduate) लिखा होगा उसके नीचे क्लिक HERE लिंक पर क्लिक करो।
  3. अब आप अपनी Registration Number और जन्म तिथि को भरो।
  4. ‘Candidate’s Response’ टैब से अपनी दी गई उत्तरों और सही उत्तरों को देखे और तुलना करे।
  5. प्रिंट निकाले या फिर PDF को डाउनलोड करे।

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया :

  1. आवश्यक दिशा निर्देश के साथ विस्तृत प्रक्रिया RRB के आधिकारिक वेबसाइट पर दिये गये लिंक पर उपलब्ध होगी।
  2. ध्यान दे कि अभ्यर्थियों को कोई भी आपत्ति हो तो समय से पहले यानी 6 जुलाई 2025 रात्रि 11.55 बजे से पहले ही दर्ज कराये यदि हो तो, उसके बाद किसी भी दर्ज आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। 
  3. दर्ज की गई आपत्तियों पर RRB का निर्णय अंतिम होगा और इस मामले में अभ्यर्थियों से कोई और पत्र व्यवहार नहीं किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें