![]() |
BPSC MVI Bharti 2025 |
BPSC MVI Bharti 2025: आप 10 वी पास हो या फिर डिप्लोमा होल्डर हो जो मैकेनिकल इंजीनियरिंग में रुचि रखता हो और बिहार के निवासी हो, तो आप के लिये बिहार में सरकारी नौकरी करने का सुनहरा मौक़ा है। बिहार आयोग (BPSC) ने मोटर वाहन निरीक्षक (Motor Vehicle Inspector - MVI) के 28 पदों के लिये भर्ती का ऐलान किया है।
यह विज्ञांपन संख्या 41/2025 परिवहन विभाग, बिहार के तहत जारी हुआ है, जिससे आप अपना करियर सरकारी नौकरी द्वारा बना सकते है, तो आइये जानते है इस भर्ती की पूरी जानकारी एकदम आसान भाषा में जिससे आप इसकी पूरी डीटेल जान सके।
BPSC MVI Bharti 2025 की महत्वपूर्ण तिथियाँ :
क्रमांक | विवरण | तिथि |
---|---|---|
1 | ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि | 10 जून 2025 |
2 | ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 03 जुलाई 2025 |
पदों का विवरण :
इस भर्ती में कूल 28 रिक्तियों को विभिन्न श्रेणियों में बाँटा गया है, जिसमे 35 % महिला आरक्षण भी शामिल है। यहाँ श्रेणीवार breakdown है।
- अनारक्षित (UR) में 13 पद (इसमें 5 पद महिलाओं के लिये है)
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) में 3 पद (इसमें 1 पद महिला के लिये है)
- अनुसूचित जाती (SC) में 5 पद (इसमें 2 पद महिलाओं के लिये है)
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) में 3 पद (इसमें 1 पद महिला के लिये है)
- पिछड़ा वर्ग (BC) में 2 पद है।
- पिछड़ा वर्ग की महिलाएँ (BCW) में 2 पद है।
विशेष आरक्षण में :
- स्वतंत्रता सेनानियों के पौत्र / पौत्री / नाती / नातिन के लिये 2% आरक्षण है।
- विकलांग उम्मीदवारों के लिए क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान है।
ALSO READ : Rajsthan High Court में चपरासी Bharti 2025 का 5,000+ पदों का नॉटिफ़िकेशन जारी, जाने डीटेल
कौन कर सकता है आवेदन ?
शैक्षणिक पात्रता :
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वी पास होना चाहिये।
- ऑटोमोबाईल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग (3 वर्षीय पाठ्यक्रम) इनमें से किसी एक में राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा होना चाहिये।
- भारी और हल्के मोटर वाहनों के लिये वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिये।
- लर्निंग लाइसेंस मान्य नहीं होगा।
आयु सीमा (01 जून 2025 के आधार पर):
- आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिये।
- अधिकतम आयु में - पुरुष (अनारक्षित) : 37 वर्ष होनी चाहिये।
- पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और महिलाएँ (अनारक्षित/ पिछड़ा वर्ग) : 40 वर्ष होनी चाहिये।
- अनुसूचित जाती / जनजाति (पुरुष और महिलाएँ) : 42 वर्ष होनी चाहिये।
आयु में छूट :
- 1 जून 2020 से 1 सितंबर 2025 तक अधिकतम आयु सीमा पार करने वाले उम्मीदवारों को छूट।
- बिहार सरकार के नियमित कर्मचारियों को 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट।
अनुभव :
- डीज़ल और पेट्रोल इंजनों वाले वाहनों (हल्के/ भारी) के मरम्मत, ओवरहालिंग और निरीक्षण का व्यावहारिक अनुभव होना चाहिये।
- ऑटोमोबाईल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में प्रशिक्षण का अनुभव होना चाहिये।
चयन प्रक्रिया :
इस भर्ती की चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होनी है।
लिखित परीक्षा में 3 पेपर होंगे।
- पेपर - I : इसमें सामान्य अध्ययन विषय पर 100 अंक होंगे जो 2 घंटे का समय होगा।
- पेपर - II : इसमें ऑटोमोबाईल अथवा यांत्रिक अभियंत्रण (अभ्यर्थी किसी एक विषय का चयन करेंगे) विषय पर 100 अंक होंगे जिसमे 2 घंटे का समय होगा।
- पेपर - III : इसमें मोटर वाहन नियमावली एवं अधिनियम विषय पर 100 अंक होंगे जो 2 घंटे का समय होगा।
- ग़लत उत्तर के लिये कोई अंक नहीं काँटा जायेगा।
- लिखित परीक्षा के आधार पर इंटरव्यू के लिये अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया जायेगा।
- सिलैबस के लिये आपको इस भर्ती का नोटीफ़िकेशन ज़रूर पढ़े।
आवेदन शुल्क :
- सामान्य अभ्यर्थियों के लिये 750/- रू. का आवेदन शुल्क होगा।
- अनुसूचित जाती / जनजाति के लिये 200/- रू. का आवेदन शुल्क होगा।
- सभी आरक्षित / अनारक्षित वर्ग महिला उम्मीदवारों के लिये 200/- रू. शुल्क होगा।
- अन्य सभी उम्मीदवारों के लिये 750/- रू. आवेदन शुल्क होगा।
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया :
- सबसे पहले https://bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login की अधिकारिक वेबसाईट पर जाये।
- और अपना One Time Registration (OTR) पंजीकरण ज़रूर कर लीजिये।
- पंजीकरण करते समय पुछि गई सभी जानकारी सही से भरिये।
- अब अपने प्रोफ़ाइल को लोगिन करिए।
- अब एप्लिकेशन को सही से भरिये, जैसे नोटीफ़िकेशन में दिया है बिलकुल वैसे ही।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करिए और आवेदन को सबमिट करिए।
- आवेदन की एक कॉपी प्रिण्ट करे और सम्भालकर रखिये।