JOIN TELEGRAM CHANNEL

18 जून से शुरू होगा JSSC Teacher Online Form 2025, पात्रता व सिलेबस जाने

JSSC Teacher Online Form 2025: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने माध्यमिक शिक्षक पदों पर सीधी भर्ती का 1,373 पदों का नोटीफ़िकेशन जारी कर दिया है।

18 जून से शुरू होगा JSSC Teacher Online Form 2025, पात्रता व सिलेबस जाने
JSSC Teacher Online Form 2025

JSSC Teacher Online Form 2025: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने माध्यमिक शिक्षक पदों पर सीधी भर्ती का 1,373 पदों का नोटीफ़िकेशन जारी कर दिया है। झारखंड निवासी युवक-युवतियों जिनका सपना था की वह शिक्षक बनना चाहते है उनके लिये यह सुनहरा मौक़ा है।

झारखंड स्टाफ़ सिलेक्शन कमीशन ने 11 जून 2025 को Advt.No. 02 / 2025 के अन्तर्गत जो नोटीफ़िकेशन जारी किया है, उनके आधार पर महत्वपूर्ण तिथियाँ, पात्रता, सिलेबस आदि को डीटेल से इस लेख के माध्यम से आसान भाषा में समझते है।

JSSC Teacher Online Form 2025 की महत्वपूर्ण तिथियाँ :

क्रम संख्या प्रक्रिया तिथि
1. आवेदन शुरू 18 जून 2025
2. आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2025
3. शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2025
4. फोटो / सिग्नेचर अपलोड की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2025
5. सुधार (Correction विंडो) 23 जून से 15 जुलाई 2025

कौन कौन से विषयों में भर्ती :

इस बार विविध विषयों के लिये भर्ती हो रही है, जिसमे माध्यमिक शिक्षक की ज़रूरत है, विषय की लिस्ट निम्नलिखित दी गई है।
  • राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान 
  • होम साइंस, कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस 
  • उर्दू, बांग्ला, संथाली जैसे क्षेत्रीय और आधुनिक भाषाएँ 
  • अंग्रेज़ी (Applied English), साइबर सुरक्षा और कई अन्य विषय 
अब हर विषय के जानकार वुवाओं के लिये यह सुनहरा मौक़ा है शिक्षक बनने का इसका लाभ ज़रूर ले।

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिये?

इस माध्यमिक शिक्षक भर्ती के लिये निम्नलिखित योग्यता होना ज़रूरी है।
  • आप जिस विषय के लिये apply करना चाहते है उस विषय में ग्रेजुएशन और B.Ed होना चाहिये।
  • कुछ टेक्निकल विषयों के लिये जैसे कंप्यूटर साइंस के लिए M.Sc / MCA / B.Tec + B.Ed मान्य है।
  • अगर आपने 4 वर्षीय Integrated B.Ed - M.Ed किया है, तब भी आप आवेदन करने के लिये योग्य है।

आयु सीमा :

  • न्यूनतम आयु सीमा 21 साल होनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए।
  • SC / ST (पुरुष एवं महिला) अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है।
  • अनारक्षित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिये 40 वर्ष है।
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग (पुरुष) के लिए 42 वर्ष होनी चाहिए।
  • महिला (अनारक्षित) के लिए 43 वर्ष है।

आवेदन शुल्क (Application Fee) :

  1. सामान्य / पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100/- रू. है।
  2. झारखंड के SC / ST उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क 50/- रू. है।

परीक्षा पैटर्न (चयन प्रक्रिया) एवं सिलेबस क्या होगा :

चयन पूरी तरह से एक मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इसमें दो पेपर होंगे-

1. पेपर I : 

  • सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर संचालन की सामान्य जानकारी में 100 अंक और हिन्दी एवं अंग्रेज़ी भाषा के लिये 100 अंक 
  • कूल 200 प्रश्न, कूल अंक 200 और 3 घंटे का टाईम मिलेगा।

1. पेपर I : 

  • जिस विषय में माध्यमिक (secondary, क्लास 9-12) स्तर पर नियुक्ति होनी है, उस विषय की परीक्षा कूल प्रश्न 150, कूल अंक 300 और समय 3 घंटा।
टिप : ग़लत उत्तर के लिये निगेटिव मार्किंग नहीं है।

सैलरी कितनी मिलेगी?

  • इन पदों के लिए पे लेवल - 6 के आधार पर (35,400/- रू. से 1,12,400/- रू.) तक मिलेगी।
  • साथ ही DA, HRA, PF, PENSION आदि सभी सरकारी भत्ते मिलेंगे।

आवेदन कैसे करे ? (How To Apply Online) :

  1. सर्वप्रथम आप आयोग के वेबसाईट https://jssc.jharkhand.gov.in/ पर जाए और Online Application For JTMACCE - 2025 पर क्लिक करे तभी आप अपना पंजीकरण भी करे।
  2. पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होते ही आपके मोबाइल एवं ईमेल पर पंजीकरण संख्या एवं पासवर्ड आ जाएगा।
  3. अब आप उस पंजीकरण संख्या एवं पासवर्ड से लॉगिन करे।
  4. अब पुछि गई सभी जानकारी को सही सही से एप्लिकेशन में भरे।
  5. अपनी सभी जानकारी भरने के बाद save and continue ज़रूर करे।
  6. जिस दिन आप यह कार्य पूरा कर लेते है उसके अगले दिन 12 बजे मधान्य के पश्चात् पुनः लॉगिन करे और परीक्षा शुल्क का भुगतान करे।
  7. परीक्षा शुल्क भुगतान के एक दिन के बाद पुनः लॉगिन करे और परीक्षा शुल्क भुगतान का विवरण, स्कैन किया हुआ अपना फोटो और सिग्नेचर अपलोड करे। 
  8. अब अपने फ़ॉर्म को को सबमिट कर दे और एक प्रिण्ट ज़रूर निकाल ले।

Download Notification PDF :

एक टिप्पणी भेजें